Site icon Yashbharat.com

रात दो बजे डीजे बजाने बारतियों को मना करने पर हुआ विवाद पुलिस के साथ की मारपीट,हल्का बल प्रयोग पर दो उपनिरीक्षक लाइन अटैच 

IMG 20260421 WA0040

रात दो बजे डीजे बजाने बारतियों को मना करने पर हुआ विवाद पुलिस के साथ की मारपीट,हल्का बल प्रयोग पर दो उपनिरीक्षक लाइन अटैच

 

कटनी -कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद शांत कराने गए पुलिस कर्मियों को ही भारी पड़ गया रात दो बजे जमकर डीजे बजा कर बारात लगा रहे जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस मौक़े पर गयी तों बारतियों ने पुलिस से ही मारपीट करना चालू कर दिया इस पुरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने अपने ही दो उपनिरीक्षकों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो उप-निरीक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त कार्यबाही मे उप-निरीक्षक सौरभ सोनी एवं सिद्धार्थ राय को तत्काल प्रभाव से लाइन संबद्ध (लाइन अटैच) किया गया है।विभाग द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की तथ्यात्मक सत्यता स्थापित की जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version