Site icon Yashbharat.com

श्योपुर भाजपा जिला कार्यालय पर विवादित पोस्टर लगाया, कांग्रेस नेता सहित तीन पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

images 17

श्योपुर भाजपा जिला कार्यालय पर विवादित पोस्टर लगाया, कांग्रेस नेता सहित तीन पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जिले में भाजपा जिला कार्यालय की दीवार पर विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मिर्जापुर: ड्रमंडगंज घाटी में दाल लदे ट्रक का ब्रेक फेल, श्रृंखलाबद्ध टक्कर में स्विफ्ट कार व ट्रेलर भिड़े; बोलेरो में लगी आग, 11 लोगों की मौत

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) | बड़ी खब

जानकारी के अनुसार, लगाए गए पोस्टर में भाजपा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसमें “बीफ चंदा पार्टी” जैसे शब्दों का उल्लेख था। इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण ने इस घटना को कांग्रेस नेताओं की “ओछी मानसिकता” का परिचय बताते हुए कहा कि जनता उनकी कथनी और करनी को अच्छी तरह समझती है और समय-समय पर उन्हें इसका जवाब देती है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कांग्रेस नेता पारितोष सिंह राठौड़ उर्फ वनजी बना, आशीष वर्मा और अमित सोंनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टीआई सत्यम सिंह गुर्जर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टर लगाने के उद्देश्य व परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version