Sunday, May 3, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Wanted Corruptionnath Poster War Rewa Politics: रीवा में भी कई चौक व चौराहों में लगे वॉन्टेड करप्शन नाथ लिखे पोस्टर

Wanted Corruptionnath Poster War Rewa Politics: रीवा में भी कई चौक व चौराहों में लगे वॉन्टेड करप्शन नाथ लिखे पोस्टर  राजधानी के बाद रीवा में वॉन्टेड करप्शन नाथ लिखे पोस्टर कई चौक व चौराहों में लगे देखे गए है। बैनर के माध्यम से कांग्रेस के विरोध की चिंगारी रीवा पहुंच चुकी है।

 

हालांकि रीवा में एक प्रकार का ही पोस्टर लगाया गया है। गत शुक्रवार की दोपहर रीवा के पोस्टर अचानक चर्चा में आए है। यहां पुलिस कंट्रोल रूम, सिविल लाइन थाना, कलेक्ट्रेट कार्यालय और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-1 के सामने दो सैकड़ा के आसपास पोस्टर चिपकाए गए है। इसी तरह के पोस्टर शहर के अन्य चौराहों में लगे होने की बात सामने आ रही हैं। बताया गया है कि ये पोस्टर रात में लगाए गए थे । सुबह के बाद लोगों की नजर पोस्टर पर पड़ी।

आरोप-प्रत्यारोप

बीते कुछ माह पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने पोस्टर लगाकर भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। अब प्रदेश में हमलावर हो रही कांग्रेस को देख भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन पोस्टर की राजनीति से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ भोपाल और रीवा में लगे पोस्टर की कांग्रेसियों ने निंदा की है। आरोप लगाया है कि यह सब बीजेपी की साजिश है। आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए ओझी हरकत कर रहे है। वहीं भाजपा ने कहा कि कांग्रेस में अंतर्कलह है। पोस्टर उसी का नतीजा है।

कांग्रेस नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पूर्व सीएम कमलनाथ के विवादित पोस्टर को लेकर कांग्रेस नेता थाने पहुंच गए । कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा और महापौर अजय मिश्रा ने सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। विवादित पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम