जिले के विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु डाइट कटनी का सतत दौरा जार
कटनी /इन दिनों जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को जाँचने -परखने हेतु डाइट कटनी अत्यंत सक्रिय अवस्था में है. इसी कड़ी में गत दिवस डाइट व्याख्याता राजेन्द्र असाटी द्वारा स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय न्यू कटनी जंक्सन पहुंच कर सर्वप्रथम कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर, लगातार 45 मिनिट तक बच्चों को उनकी कक्षा में अध्ययन कराने के बाद उनके शिक्षा के कमज़ोर क्षेत्र को चिन्हित कर उन्हें उचित मार्गदर्शन देकर उनमें अंग्रेजीऔर गणित विषय को रुचिकर बनाने हेतु उन्हें मोबाईल आधारित टिप्स प्रदान किये. बच्चों में स्वयं सिखने की अनुपम कला को विकसित करने हेतु उन्होंने छात्रों और विषय शिक्षकों को नवीनतम जानकारी से उनका ज्ञानवर्धन किये . बच्चों की कक्षा लेने के उपरांत उन्होंने शिक्षकों की बैठक आयोजित कर, उन्हें उनके विषय से जुड़ी कठिन अवधारणा को सरल से सरल तरीके से कक्षाओं में प्रदर्शित करने के वे सारे नुख्स सिखाये,जिसके चलते कक्षा में शिक्षक द्वारा दी जाने वाली शिक्षा बच्चों को उबाऊ के स्थान पर रुचिकर और नई नई जिज्ञासाओं को जन्म देने में कारगर सिद्ध हो. उन्होंने शिक्षकों को अपने अध्ययन -अध्यापन में मामूली परिवर्तन कर बच्चों में ऐसी अमिट छाप छोड़ने से जुड़े नये नये सूत्र बताये, जिसमें विद्यार्थीयों की शाला में अनियमित उपस्थिति को काफ़ी हद तक नियमित की जा सके. बैठक के दौरान उन्होंने गाँधीवादी तरीके से शिक्षकों की कक्षा लेते हुए, विद्यालयीन शिक्षा को विश्वसनीय और गुणवत्ता पूर्ण बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ने का आह्वान किये. उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय से नियमित जोड़ने और उसे शैक्षणिक समय विभाग चक्र में दर्ज कर बच्चों के स्वअध्ययन पर विशेष बल देते हुए न्यू कटनी जंक्सन विद्यालय में रिस रही सीमेंट की चादर युक्त छप्पर की मरम्मत कराने हेतु वहाँ के प्रधानपाठक को15से 20 हजार की राशि डाइटमद से स्वीकृत कर यथाशीघ्र काम कराने का निर्देश दिये.इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक मार्तण्ड सिंह राजपूत के आलवा श्रीमती कविता जैन, निधि पटेरिया,मोहना सोनी,रश्मि विश्कर्मा,मनीषा कांबले,अनिल पाण्डेय,अजय पटेल, लक्ष्मी रजक की उपस्थिति उल्लेखनीय रही.

