कटनी में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

कटनी में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की मां
कटनी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi को दिल्ली के बिरला मंदिर मार्ग थाने में रखे जाने तथा छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और सरकार को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए।
धरना-प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला के निर्देशन तथा जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एवं ग्रामीण अध्यक्ष कुँवर सौरभ सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, कमल पांडे, संजय गुप्ता, गुड्डू द्विवेदी, जॉर्ज डेविड, रानू कुशवाहा, नारायण निषाद, गोलू गुप्ता, अजय खटीक, सलाउद्दीन, राहुल यादव, अंशु गुप्ता, अभिषेक प्यासी, संदीप हाड़ा, राघवेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास, अभय खरे, हरीश यादव, शुभम मिश्रा, सचिन गर्ग, विपिन दुबे, रमेश अहिरवार, दिलदार खान, इमरान खान, बृजेश मोर, शुभम सोनखरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








