ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने कांग्रेस ने तेज किए प्रयास, जिला अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने कांग्रेस ने तेज किए प्रयास, जिला अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठ
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अभियान के तहत लगातार बैठकों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में ब्लॉक, मंडलम एवं ग्राम समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन का विस्तार करने और आमजन की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेशराव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र सिंह ‘छोटू’, शिवकुमार पटेल, जितेंद्र सिंह, रत्नेश सिंह, रैवा प्रसाद, राजा बाबू, जगदीश पटेल एवं वंश गोपाल पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया।