कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने किया ध्वजारोहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन

कटनी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक एवं जवाहर चौक में जिला शहर कांग्रेस(शहर) के कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी ने ध्वजारोहण कर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम यादव (रम्मू भैया), पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह, पूर्व पार्षद शंकर सेन, मारूफ अहमद हनफी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रजनी वर्मा, शशि यादव, कल्पना पाठक, प्रदेश महिला कांग्रेस सहसचिव सुमन रजक, माया चौधरी, रुक्मणि पांडेय, लता खर,े मुमताज बानो, जाफर भाई, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, विनोद अहिरवार, रमेश अहिरवार, मुस्ताक भाइर्, अजय जय स्वामी, पूर्व पार्षद संदीप यादव, श्याम पाहुजा, अशोक बहरानी, मुन्ना भाई जान, गोविंद कुकरेजा, डॉ तोमर, शशि भारद्वाज, हिमांशु तिवारी, बरदमल चांदवानी, अवध पांडे, बद्दू पांडे, लक्ष्मण मोटवानी, सुख्खी सरदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद ईश्वर बहरानी, अजय जसवानी, मनीराम पांडे आदि कांग्रेस नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








