#MP Vidhansabha ElectionsLatestPoliticsमध्यप्रदेश

congress candidate list कांग्रेस नें MP की कई सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया

congress candidate list कांग्रेस नें MP की कई सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया

congress candidate list कांग्रेस में मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए नए चेहरों पर दांव लगाया है। बालाघाट से सम्राट सारस्वत और जबलपुर से दिनेश यादव पर भरोसा जताया है। सागर से चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा बुंदेला को प्रत्याशी बनाया है। वह विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह खुरई से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।

रीवा से नीलम अभय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। नीलम सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की धर्मपत्नी हैं। शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को प्रत्याशी होंगे, जो पुष्पराजगढ़ से विधायक हैं। वहीं होशंगाबाद से तेंदूखेड़ा के पूर्व विधायक संजय शर्मा को मैदान में उतारा है। भोपाल से अरुण श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। वह भोपाल जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हैं। उज्जैन के तराना से विधायक महेश परमार, मंदसौर से पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और इंदौर से अक्षय बम को प्रत्याशी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश की 12 सीटों के प्रत्याशी शनिवार देर रात घोषित कर दिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर 33 वर्ष बाद राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, रतलाम लोकसभा सीट से कांतिलाल भूरिया को प्रत्याशी बनाया गया है। गुना लोकसभा सीट समेत छह सीटों के प्रत्याशियों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं।

Back to top button