Latest

भ्रष्टाचार मामले में CBI ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, RML अस्पताल के दो डॉक्टर भी शामिल

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बड़ी कार्रवाई की। सीबीआई की टीम ने इस दौरान डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर भ्रष्टाचार का आरोप है।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने डॉक्टर्स समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मरीजों से ईलाज के नाम पर जबरन उगाही का इन सभी पर आरोप है। इस मामले में अभी अस्पताल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है।

 

सीबीआई ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर्स और कई अन्य अस्पताल के सरकारी कर्मचारियों को मरीजों और मेडिकल उपकरण के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने डॉक्टर्स, क्लर्क समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने 15 जगहों पर छापा मारा था। जिसमें अस्पताल, मेडिकल उपकरण सप्लायर और निजी बिचौलिए शामिल थे। बीते मंगलवार को पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। यह दिल्ली के बड़े अस्पतालों में दूसरा रिश्वत का बड़ा मामला है।

दिल्ली में पहले भी सीबीआई कर चुकी है कार्रवाई

इससे पहले बीते साल मार्च में सीबीआई ने सफदरजंग अस्पताल में छापा मारा था। सीबीआई ने न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष रावत और उनके चार साथियों को गिरफ्तार किया था। मरीजों को अत्यधिक कीमतों पर सर्जिकल उपकरण खरीदने के लिए मजबूर करने के आरोप लगा था।

Back to top button

Togel Online

Rokokbet

For4d

Rokokbet

Rokokbet

Toto Slot

Rokokbet

Nana4d

Nono4d

Shiowla

Rokokbet

Rokokbet