Site icon Yashbharat.com

गेट से लुढ़कते हुए कलेक्टर कार्याकय पहुँचे जनपद अध्यक्ष, सीईओ पर प्रताड़ना का आरोप, आत्मदाह की दी चेतावनी

IMG 20250318 WA0042

गेट से लुढ़कते हुए कलेक्टर कार्याकय पहुँचे जनपद अध्यक्ष, सीईओ पर प्रताड़ना का आरोप, आत्मदाह की दी चेतावन

कटनी में मंगलवार को बहोरीबंद जनपद पंचायत अध्यक्ष लालकमल बंसल ने विरोध प्रदर्शन किया। वे कलेक्ट्रेट गेट से लुढ़कते हुए कार्यालय पहुंचे। उनके साथ समर्थक और जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद थे।

जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक झा पर आरोप लगाते हुए बंसल ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि सीईओ मुझे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। बिना पूछे बैठकों का आयोजन कर रहे हैं और पंचायत राज अधिनियम के विपरीत काम कर रहे हैं।
अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने मौके पर पहुंचकर उनकी मांगें सुनीं। लेकिन बंसल कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे। कलेक्टर के नहीं पहुंचने पर उन्होंने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया।
बंसल ने कहा कि इस मामले में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दलित होने के कारण मुझे परेशान किया जा रहा है, जबकि मैं सत्तारूढ़ भाजपा का सदस्य हूं। जनपद अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर एक महीने में कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह कर लेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया।

Exit mobile version