Latest
कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर घोषित किया शुष्क दिवस, 25 जनवरी की रात्रि 11:30 बजे से 27 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक जिले में शराब का क्रय-विक्रय और परिवहन प्रतिबंधित

कटनी (YASH BHARAT.COM)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष तिवारी ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सम्पूर्ण जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त 63 कंपोजिट मदिरा दुकानों, एफ एल-2, एफ एल-3, एफ एल-4 एवं वाईन शॉप (अम्वी वाईन आउटलेट) लाइसेंस के अंतर्गत मदिरा का क्रय, विक्रय परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर श्री तिवारी ने जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानों, एफएल – 2, एफएल – 3, एफएल – 4 एवं वाईन शॉप अम्वी वाईन आउटलेट लाइसेंस परिसरों को 25 जनवरी की रात्रि 11:30 बजे से 27 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।








