Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

CM शिवराज ठोकेंगे राहुल गांधी पर मानहानि का केस …

भोपाल। एमपी में करोड़पति विधायकों की तादाद बढ़ती जा रही है. कांग्रेस-बीजेपी के मौजूदा 72 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं. 2008 में सिर्फ 38% विधायक करोड़पति थे

सीएम शिवराज सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ मानहानि की केस करेंगे. सीएम अपने बेटे कार्तिकेय का नाम लिए जाने के खिलाफ ये केस करेंगे. राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स में कार्तिकेय का नाम लिया था. इस पर सीएम शिवराज ने ट्विटर पर लिखा – राहुल गांधी ने हदें पार कर ली हैं. कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार पर अनर्गल आरोप लगा रही है. सीएम शिवराज आज मानहानि का केस फ़ाइल करने वाले हैं.

*भोपाल-एमपी में करोड़पति विधायकों की तादाद बढ़ती जा रही है. कांग्रेस-बीजेपी के मौजूदा 72 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं. 2008 में सिर्फ 38% विधायक करोड़पति थे. एडीआर की रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आयी है. रिपोर्ट में 230 विधायकों में से 225 विधायकों के शपथ पत्र में घोषित संपत्ति का आंकलन किया गया. इसमें बीजेपी के 118 और कांग्रेस के 40 विधायक करोड़पति निकले.

*भोपाल-राजनेताओं से रिश्तेदारी पुलिस अफसरों पर भारी पड़ रही है. केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के रिश्तेदार सिवनी एसपी विवेक राज सिंह पर भी कार्रवाई हो सकती है. मंत्री विश्वास सारंग के रिश्तेदार नरसिंहपुर एएसपी अभिषेक राजन का भी तबादला हो सकता है. दोनों पुलिस अफसरों को पुलिस मुख्यालय में अटैच किया जा सकता है.

*ग्वालियर- कंप्यूटर बाबा आज ग्वालियर में संत समागम कर रहे हैं. इसमें वो मन की बात करेंगे. समागम में 13 अखाड़ों के संत-महंत शामिल हो रहे हैं. कोटेश्वर मंदिर के पास दोपहर 1बजे संत समागम होगा.

*भोपाल- कम्प्यूटर बाबा को जवाब देने के लिए राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त संत योगेंद्र महंत मैदान में उतर आए हैं. उन्होंने भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद और जबलपुर में साधु संतों का सम्मेलन करने का एलान किया है. वो इस सम्मेलन के ज़रिए बीजेपी और सरकार के ख़िलाफ बोलने वाले साधु-संतों को जवाब देंगे.
*भोपाल- व्यापम घोटाले के आरोपी डॉक्टर जगदीश सागर के चुनाव लड़ने की चर्चा है. वो बसपा से टिकट लेने की जुगाड़ में पार्टी के चक्कर काट रहे हैं. सागर ने चुनाव स्क्रूटनी कमेटी के सदस्यों से भी मुलाक़ात की.

*भिंड -वोटर लिस्ट में उत्तर प्रदेश के लोगों के नाम जोड़ने पर भिंड की बीएलओ बीएलओ आशा उपाध्याय को बर्खास्त कर दिया गया है. लहार से कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग में उनकी शिकायत की थी. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया था कि यूपी के बीजेपी नेता हरदम सिंह के परिवार के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं.

अपनी कमर (हिप) की चर्बी कम करे
*भोपाल- विधायकों ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एनओसी लेना शुरू कर दिया है. विधानसभा सचिवालय से अभी तक 75 विधायक, एनओसी ले चुके हैं.

*बड़वानी के वरला में पुलिस ने एक गाड़ी से 3 लाख 90 हजार ज़ब्त किए. पुलिस ने ये कार्रवाई एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर की.

*नरसिंहपुर में पुलिस ने गाडरवारा इलाके से करीब 7 लाख नगदी ज़ब्त की. रूटीन चैकिंग के दौरान दो दिन में अब तक करीब पांच जगह अलग-अलग कार्रवाई में ये पैसा ज़ब्त किया गया है.

*बुरहानपुर में अपर कलेक्टर और ज़िला पंचायत सीईओ शीलेंद्र सिंह ने पचौरी गांव में रात में चौपाल लगायी. ये गांव अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीकर समाज के लोगों का है. अपर कलेक्टर ने समाज के लोगों से ये अवैध काम छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की.

*जबलपुर में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गयी. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. आग से लाखों का माल खाक हो गया.स्थानीय लोगों की मदद से फाय ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.

*राजगढ़ में आयकर विभाग के अफसर पर सीबीआई ने छापा मारा.आयकर अधिकारी श्रीजा अनिलकुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार की गयीं. वो 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गयीं.

  • मुरैना में डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी. 40 साल के राकेश गर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इन्हें मिलाकर अब तक ज़िले में कुल 5 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply