Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

CM के गृह जिले में बेटी का अपहरण, माता-पिता ने मांगी आत्मदाह की इजाजत!

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में अपनी बेटी के अपहरण से दुखी एक ग्रामीण किसान दंपति ने एसपी के सामने आत्मदाह करने का लिखित आवेदन आईजी को सौंपा है.

मामला सीहोर जिले के संग्रामपुर गांव का है, जहां के एक किसान प्रभुलाल और उसकी पत्नी सीता के सामने 13 मार्च को उनकी नाबालिग बेटी का दिन दहाड़े पूरे गांव के सामने दबंगो ने अपहरण कर लिया.
इसके बाद किसान दंपति ने मंडी थाने पहुंचकर इस अपहरण की लिखित शिकायत की. इस पर 14 मार्च को मंडी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला पंजीबद्ध तो कर लिया, लेकिन अपहरणकर्ताओं की कोई खबर नहीं मिली.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply