चेतनोदय तीर्थक्षेत्र कटनी में स्वछता अभियान उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ
कटनी। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं मुनि श्री 108 पुंगव सुधासागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से निर्मित चेतनोदय तीर्थक्षेत्र कटनी में आज 8 नवंबर, रविवार को प्रातः 8 बजे सामूहिक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान हर्ष, उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।
जैन समाज के श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए तीर्थक्षेत्र की स्वच्छता, सुंदरता एवं संरक्षण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। इस अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण, सहयोग एवं एकता की भावना का संदेश दिया गया।
सभी समाजजनों ने संकल्प लिया कि तीर्थक्षेत्र की स्वच्छता एवं सुरक्षा केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही इस पावन स्थल की गरिमा एवं सुंदरता को बनाए रखा जा सकता
चेतनोदय तीर्थक्षेत्र कटनी में अब प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं अन्य रचनात्मक सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

