अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हुआ नगर प्रशिक्षण वर्ग ,नगर कार्यकारिणी घोषितः नगर अध्यक्ष डॉ. मनोज खरे तथा नगर मंत्री बने सतेंद्र नामदेव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हुआ नगर प्रशिक्षण वर्ग ,नगर कार्यकारिणी घोषितः नगर अध्यक्ष डॉ. मनोज खरे तथा नगर मंत्री बने सतेंद्र नामदे
कटनी -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी नगर इकाई रीठी का नगर का प्रशिक्षण वर्ग राजीव गांधी महाविद्यालय रीठी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन कर किया गया। नगर प्रशिक्षण वर्ग में विद्यार्थी परिषद के नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह वर्ग 4 सत्रो में आयोजित की गई थी जिसमे कार्यपद्धित एवं दायित्व बोध विषय पर नरसिंहपुर विभाग संगठन मंत्री एवं प्रांत मंत्री श्री सुव्रत बाझल जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्र के उद्घाटन एवं प्रस्ताविक सत्र में विद्यार्थी परिषद नरसिंहपुर विभाग के संगठन मंत्री व प्रांत मंत्री श्री सुव्रत बाझल जी एवं मुड़वारा भाग संयोजक नितिन साहू जी उपस्थित रहे। अंतिम सत्र में नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष डॉ. मनोज खरे ने नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। सत्र 2026-27 की नगर कार्यकारिणी में नगर मंत्री सतेंद्र नामदेव, नगर कोषाध्यक्ष विनय साहू, उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र राजपूत,संतोष केवट, नगर सहमंत्री अर्पित ठाकुर, निशांत नामदेव, बेबी पटेल, अमन पटेल नगर
कार्यालय मंत्री जयप्रकाश पटेल, नगर SFD प्रमुख ध्रुव बेन, नगर SFS प्रमुख निलेश महोबिया, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख शिवम साहू, सह प्रमुख भृगुराज सिंह, नगर तकनीकी कार्य प्रमुख सतीश पटेल, नगर स्टडी सर्कल प्रमुख शिवानी पटेल, नगर महाविद्यालीन प्रमुख वंशिका पटेल, नगर विद्यालीन प्रमुख सचिन पटेल, नगर खेलो भारत प्रमुख अंकुश सेन, NSS प्रमुख हर्षिता राय, नगर कार्यकारिणी सदस्य सुजल दुबे, प्रभांश, भूपेंद्र, सतीश, अभिजीत, सोमवती सेन, अभि गुप्ता, वंदना पटेल, मयूर श्रीवास्तव, रोहित राजपाल, ब्रजेश पटेल का समावेश है।








