Site icon Yashbharat.com

ईसाई समुदाय ने मनाया ‘स्मरण दिवस’, मृत विश्वासियों के कब्र पर चढ़ाये फुल, जलाई मोमबत्ती 

Screenshot 20251102 165008 WhatsApp

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के बरगवां में द्वारका सिटी स्थित ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आज 2 नवंबर 2025 रविवार को पूर्वजों का स्मरण किया गया। कब्रिस्तान में मसीही समुदाय के लोगों ने मृत विश्वासियों का स्मरण दिवस मनाते हुए अपने पूर्वजों के कब्र पर मोमबत्तियां जलाई और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान पुरोहितों(फादर) द्वारा कब्र पर आशीष जल का छिड़काव किया गया। स्मरण दिवस पर दिन में ही कब्रिस्तान मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठा। इस आयोजन के लिए एक सप्ताह पूर्व से कब्र स्थानों की सफाई तथा अपने पूर्वजों के कब्र की लिपाई- पुताई कर फूलों से सुंदर ढंग से सजाया गया। इस दौरान प्रार्थना का आयोजन किया। वहीं पूर्वजों को याद कर लोगों की आंखें नम हो उठी। फादर एंथोनी कांवगल एवम प्रवीण राज ने बताया कि अन्य धर्मों के तथा ईसाई धर्मों में भी अपने पूर्वजों के आत्माओं को याद किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 2 नवंबर को रोमन कैथोलिक धर्मवलंबी अपने पूर्वजों के लिए विशेष मसीही प्रार्थना किया जाता है। इसके पीछे विश्वास है कि ये आत्माएं भी ईसा मसीह की तरह जी उठेंगी। आज के दिन मसीही लोग कब्र के पास आकर अपने पूर्वजों को याद करते हैं और अपने बाल-बच्चों के साथ पूर्वजों के रिश्तों को पुनर्जीवित करते हैं।

Exit mobile version