Site icon Yashbharat.com

Choti Diwali Puja Deep Daan Vidhi and Muhurat: छोटी दिवाली आज, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और दीपदान का समय

dipawali narak chaturdashi

Choti Diwali Puja Deep Daan Vidhi and Muhurat: छोटी दिवाली आज, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और दीपदान का समय कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी मनाई जाती है. इसी दिन छोटी दिवाली भी मनाते हैं. इस साल छोटी दिवाली 11 नवंबर 2023, शनिवार को मनाई जाएगी.

छोटी दिवाली के दिन मृत्यु के देवता यमराज के नाम से दीपदान भी किया जाता है. ऐसा करने से व्‍यक्ति को अकाल मृत्‍यु का भय नहीं रहता है. साथ ही इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का भी विधान है. कार्तिक मास में पड़ने वाली हनुमान जयंती छोटी दिवाली के दिन ही मनाई जाती है. इसे काली चौदस भी कहते हैं.

छोटी दिवाली पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि 11 नवंबर 2023 की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ होगी और 12 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट तक रहेगी. लिहाजा छोटी दिवाली 11 नवंबर की रात को मानी जाएगी. इसी रात काली चौदस की पूजा की जाएगी. इसके लिए पूजा का मुहूर्त 11 नवंबर की रात 11 बजकर 38 मिनट से 12 नवंबर को सुबह 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा.

Exit mobile version