Thursday, May 14, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

Chitra navratri : चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में भंडारा और भीड़ पर रोक

बालोद । कलेक्टर रानू साहू और पुलिस अधीक्षक एमएल कोटवानी के साथ मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के मंदिर समितियों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है।
बैठक में सामूहिक चर्चा के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नवरात्रि पर्व पर मंदिरों में भंडारा और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर गंगा मैय्या ट्रस्ट झलमला, सियादेवी मंदिर ट्रस्ट नारागांव, रानी मां मंदिर नर्रा, गौरैय्या मंदिर चैरेल, दुर्गा मंदिर दल्लीराजहरा, काली मंदिर डौण्डीलोहारा, शीतला मंदिर डौण्डी, दल्लीराजहरा, दुर्गा मंदिर कोटागांव भोलापठार, पर्रेगुड़ा, दुर्गा मंदिर कुलिया, राजहरा बाबा मंदिर दल्लीराजहरा आदि मंदिर समितियों के पदाधिकारी सहित अपर कलेक्टर एके बाजपेयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते, एसडीएम बालोद सिल्ली थॉमस, एसडीएम गुण्डरदेही डा.प्रियंका वर्मा, एसडीएम डौण्डीलोहारा ऋषिकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल रात्रे आदि उपस्थित थे।

बैठक में मंदिरों के प्रवेश द्वार पर हाथ धोने के लिए पर्याप्त व्यवस्था, जिन मंदिरों में रेलिंग लगा है उसका प्रत्येक घंटे सफाई करने, अस्थाई दुकानें नहीं लगाने, पाम्पलेट,पोस्टर के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए आमजनों को जागरूक करने आदि के संबंध में चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी बैठक में कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से कहा कि वे स्थानीय स्तर पर भी बैठक

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम