Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए दीं शुभकामनाएं

07 01 2024 mohan yadav cm 202417 144710

कटनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विद्यार्थी स्वयं में विश्वास रखते हुए सकारात्मक भाव से परीक्षा में शामिल हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कल से आरंभ हो रहीं, सीबीएसई की कक्षा दसवीं की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षाओं को सामान्य गतिविधि के भाव से लें, परीक्षाओं का अनावश्यक तनाव न रखें, मन पर भार रखने से परिणाम अनुकूल नहीं आते हैं।

विद्यार्थी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आनंद के साथ परीक्षा देने के मार्ग का अनुसरण करें, अपनी क्षमता, योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। यह भाव न रखें कि यह परीक्षा ही अंतिम है, ऐसे कई प्रसंग हैं जहां परीक्षाओं में असफल होने वालों ने जीवन के अन्य क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां अर्जित कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के लिए मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।

 

 

 

 

Exit mobile version