katniमध्यप्रदेश

कटनी में देवप्रभाकर शास्त्री‘दद्दा जी’ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीपेड में भव्य स्वागत

कटनी में देवप्रभाकर शास्त्री‘दद्दा जी’ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीपेड में भव्य स्वाग

कटनी में आयोजित परम श्रद्धेय देवप्रभाकर शास्त्री‘दद्दा जी’ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने आज ससम्मान भाग लिया।मुख्यमंत्री जी के आगमन पर नगरवासियों, संत समाज, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह बग्गा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री जी ने महोत्सव में कहा कि —
“दद्दा जी ने समाज में आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा की जो ज्योति प्रज्वलित की है, वह मध्यप्रदेश ही नहीं, संपूर्ण भारत के लिए प्रेरणा स्रोत है।”
दिलराज अमर सिंह बग्गा ने कहा कि —
“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आगमन कटनी के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।
दद्दा जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री जी के विकासशील नेतृत्व से प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत महात्मा, भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि