katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सलैया फाटक हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत

कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सलैया फाटक हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वाग

कटनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कटनी आगमन पर सलैया फाटक हेलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, टंडन विधायक, बहोरीबंद विधायक प्रणय पाण्डेय, संदीप जायसवाल, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने प्रवास के दौरान नर्मदा घाटी नहर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। साथ ही परियोजना में कार्यरत श्रमिकों (वर्कर्स) का सम्मान भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Back to top button