Latest

तेलंगाना में चिकन दुकानदारों की हड़ताल, 50 हजार दुकानें बंद, कीमत बढ़ने के आसार

तेलंगाना में चिकन दुकानदारों की हड़ताल, 50 हजार दुकानें बंद, कीमत बढ़ने के आसार

तेलंगाना में चिकन दुकानदारों की हड़ताल, 50 हजार दुकानें बंद, कीमत बढ़ने के आसार, तेलंगाना में चिकन दुकानदारों ने मुनाफे में भारी कटौती के विरोध में राज्यव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के चलते राज्यभर में करीब 50,000 चिकन की दुकानें बंद रहेंगी, जिससे बाजार में आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

चिकन शॉप ओनर्स एसोसिएशन के अनुसार, पोल्ट्री कंपनियों ने प्रति किलोग्राम चिकन पर मिलने वाला मार्जिन 26 रुपये से घटाकर 16 रुपये कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि बढ़ती लागत—जैसे बिजली, किराया और मजदूरी—के बीच इतने कम मार्जिन पर दुकान चलाना संभव नहीं है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष नेल्लुतला शेखर ने बताया कि चिकन की कीमतें 350-400 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने के बावजूद खुदरा विक्रेताओं को कोई खास फायदा नहीं हो रहा है। दुकानदारों की मांग है कि मार्जिन बढ़ाकर कम से कम 30 रुपये प्रति किलो किया जाए।

संगठन ने साफ किया है कि जब तक पोल्ट्री कंपनियां उनकी मांगों पर बातचीत नहीं करतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, उन्होंने सरकार से इस विवाद में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील की है।

Back to top button