मध्यप्रदेश

पैसों को लेकर घर में कहर: बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

पैसों को लेकर घर में कहर: बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरारइ जिले के ग्राम पिछौड़ी में रुपये के विवाद ने एक परिवार को खून-खराबे में बदल दिया। यहां एक युवक ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

हिप्प बेबी फूड पर बड़ा अलर्ट: जार में चूहे मारने वाले जहर के अंश, कई देशों में प्रोडक्ट वापस मंगाए गए

पैसों को लेकर घर में कहर: बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

पुलिस की जांच में खुलासा

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पत्नी गौरी बाई ने पुलिस को बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा चंदन बड़ोले ने 58 वर्षीय पिता जगन बड़ोले की हत्या की है।

रुपये के विवाद में बढ़ा तनाव

परिजनों के अनुसार पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया कि चंदन लगातार रुपये की मांग कर रहा था और पहले भी उसे करीब 2 लाख रुपये दिए जा चुके थे, लेकिन वह और पैसे की मांग कर रहा था।इसी विवाद के दौरान बहस बढ़ी और गुस्से में आकर चंदन ने पास रखी पिस्तौल से अपने पिता के सिर पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रुपये के विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई है कि मौत सिर पर गोली लगने से हुई है।फिलहाल आरोपी चंदन फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम