Chandra Grahan 2020 Timings: चंद्रग्रहण आज दोपहर 1.04 बजे से शुरू होगा, यहां लें सारी जानकारी

21 06 2020 live surya grahan 2020 in mp 2020621 124434

नई दिल्ली। अब से कुछ देर बाद चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 30 नवंबर, 2020 को (सोमवार) चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। आज का चंद्रग्रहण वर्ष 2020 के चार चंद्रग्रहणों में से अंतिम चंद्रग्रहण होगा। इस बार चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्र ग्रहण है। इसे पेनुम्ब्रा कहते हैं। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। इसका कोई धार्मिक शास्त्रीय महत्व नहीं है। इसी कारण कोई मंदिर आदि बंद नहीं किए जा रहे हैं।

चंद्र ग्रहण नवंबर 2020 तिथि और समय

-चंद्र ग्रहण की तारीख – 30 नवंबर, 2020

-पेनुम्ब्रा से पहला संपर्क – दोपहर 01:04 बजे

-चंद्रग्रहण का कब होगा चरम पर- दोपहर 03:13 बजे

-पेनुम्ब्रा के साथ अंतिम संपर्क – 05:22 बजे

-पेनुब्रल चरण की अवधि – 04 घंटे 18 मिनट 11 सेकंड

इसे भी पढ़ें-  इलाहाबाद हाईकोर्ट का फर्जी आदेश तैयार कर 95 वेबसाइट ब्लॉक कराने की कोशिश, कैंट थाने में दर्ज हुई FIR