Latest

विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके 51 युगल दंपतियों को चाणक्य ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित

साधुराम स्कूल परिसर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

कटनी। चाणक्य ब्राह्मण महासभा द्वारा विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके 51 युगल दंपतियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साधुराम हाई स्कूल परिसर में आयोजित हुए सम्मान समारोह में सम्मानित हुए युगल दंपतियों को उपस्थित जनों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। गरिमामई कार्यक्रम में युगल दंपति के सम्मान के दौरान करतल ध्वनियों से स्वागत किया गया। चाणक्य ब्राह्मण महासभा कटनी इकाई अध्यक्ष रमाकांत पप्पू दीक्षित ने बताया कि लगातार यह कार्यक्रम तीसरे वर्ष सफलता पूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पधारे भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने युगल दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुजुर्ग हमारी पूंजी होते हैं। बुजुर्गों को देखकर ही नई पीढ़ी तैयार होती है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने चाणक्य ब्राह्मण महासभा की पूरी टीम को बधाई देते हुए आगे कहा कि आज यहां अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के शपथ ग्रहण में 20 प्रांतों से लोग पधारे हैं, देश भर से आए पदाधिकारी को एक साथ देखकर मन बहुत प्रसन्न है।
सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शुक्ला मुंबई,राष्ट्रीय महामंत्री महेश कुमार मिश्र कानपुर, राजेश अग्निहोत्री रायपुर, अरुण शुक्ला रायपुर,कुलदीप दीक्षित कोलकाता, अरविंद शुक्ला ग्वालियर,राजेश चंद्र द्विवेदी जयपुर,डॉक्टर बद्री प्रसाद पांडे नागपुर, डॉक्टर सीमा मिश्रा हैदराबाद, मिथिलेश शुक्ला छिंदवाड़ा, विजय सचिन अवस्थी औरंगाबाद, रेखा त्रिपाठी दमन, शशि अग्निहोत्री सतना, ज्योति अवस्थी नागपुर, ऋषिका दुबे कोटा, नमिता त्रिपाठी जबलपुर,गुरु प्रसाद तिवारी भिलाई, धर्मेंद्र मिश्रा देवास, रामचंद्र दुबे इंदौर,बीके पांडे बिलासपुर, राकेश शुक्ला अमरावती,रविंद्र तिवारी भोपाल, संजय दुबे पुणे, नीरज चौधरी तिवारी उत्तर प्रदेश सहित चाणक्य ब्राह्मण महासभा कटनी इकाई के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button