छत्तीसगढ़ की सीमा पर खरियार रोड व धमतरी में बहे युवकों का तलाश जारी है। गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा में महानदी का पानी भरने से पचास से अधिक मकान डूब गए हैं। महानदी के तटीय इलाकों में शिवरीनारायण तक अलर्ट कर दिया गया है। इधर गंगरेल बांध में जलभराव अधिक हो जाने से प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बारिश का नुकसान अब बढ़ता जा रहा है। कांकेर जिले के अंतागढ़ इलाके के ग्राम खड़गांव में बालक बुधुलाल (14) बाड़ी में मवेशियों को चारा देने गया था। इसी दौरान दीवार ढह जाने से वह मलबे में दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। पिथौरा के धनोरा नाले में बहे युवक ग्राम घोंच निवासी पोषण दीवान का मंगलवार को शव मिला।
धमतरी के मेघा पुल में सेल्फी लेते हुए बहे युवक घनश्याम दुबे का पता नहीं चल पाया है। महासमुंद में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे खरियार रोड में जोंक नदी का पुल पार करते समय जीजा-साला बह गए। साला तैरकर निकल आया। जीजा बागबाहरा का कसेकेरा निवासी मैइकू तांडी लापता है।
रायपुर में महादेव घाट के पास चिंगरी नाले में बाइक सवार एक युवक बह गया। हालांकि कुछ दूर बहने के बाद सुरक्षित निकल आया। महानदी में गंगरेल से छोड़े जाने से बलौदाबाजार जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई है। 25 गांवों में मुनादी कराई गई है। कसडोल तहसील के ग्राम अर्जुनी व पलारी के ग्राम अमेठी के 135 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
-
कटनी: घंटाघर रामलीला मैदान के पीछे गंदगी का अंबार, नगर निगम के स्वच्छता दावों की खुली पोल -
वनभूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर वन विभाग ने की कार्रवाई, 13 दिसंबर 2005 के पूर्व से काबिज आदिवासी परिवारों को ही दिए जाएंगे पट्टे, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी के बहकावे में आकर न करें वन भूमि पर कब्जा -
जबलपुर से गया के बीच कटनी जंक्शन होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव नियंत्रित करने रेलवे का निर्णय -
विश्व रेबीज दिवस पर कटनी में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर, 30 सितंबर को होगा आयोजन -
वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी में रोजगार का बड़ा अवसर: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं की होगी भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया -
कटनी: कलेक्टर आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में कड़े तेवर दिखाए, लापरवाह अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश -
दीपावली 2026: कटनी में पटाखा बिक्री के लिए ऑनलाइन जारी होंगे अस्थाई लाइसेंस, MP Services Portal पर करना होगा आवेदन -
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े राजयोग, 31 तारीख को गुरु का सिंह में महागोचर; जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत -
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े राजयोग, 31 तारीख को गुरु का सिंह में गोचर; जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत -
अशोक सिंघल जन्म-शताब्दी: पीएम मोदी ने लिखा विशेष आलेख, बोले-“अयोध्या में राम मंदिर देखकर आज सबसे अधिक प्रसन्न होते अशोक जी” -
नवरात्रि 2026: माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम-टेबल -
मिसाल: पिता की याद में दो बेटों का अनोखा प्रेम, घर का नक्शा बदला पर पेड़ को नहीं कटने दिया -
कश्मीर: करनाह में बेकाबू होकर खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती -
Hospital Grading: अब अस्पतालों की होगी रेटिंग, नीति आयोग ला रहा है नेशनल क्वालिटी फ्रेमवर्क -
Insurance Rules: बीमाधारकों की बल्ले-बल्ले-मिस-सेलिंग और महंगे प्रीमियम पर IRDAI का बड़ा वार, बदल जाएंगे इंश्योरेंस के नियम -
फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई का झटका: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे LG के एयर कंडीशनर -
राहत भरी खबर: सोमवार से प्रस्तावित 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU में बनी सहमति -
मुंबई: गोरेगांव में सार्वजनिक शौचालय के भीतर संदिग्ध जहरीली गैस से दो युवकों की मौत, BMC की बड़ी तोड़क कार्रवाई -
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026: कटनी में अग्रवाल नवयुवक मंडल का पांचवां विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 45 लोगों ने किया रक्तदान -
कटनी रेलवे स्टेशन लूट: दिनदहाड़े यात्री से ₹3 हजार की लूट, सुरक्षा पर सवाल
