Site icon Yashbharat.com

आनि फैक्ट्री में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती का आयोजन संपन्न

IMG 20260203 WA0002

आनि फैक्ट्री में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती का आयोजन संपन्

कटनी। आर्डिनेंस फैक्ट्री अम्बेडकर पार्क में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती का सफल आयोजन संपन्न हुआ”
एससी/एसटी कौंसिल आयुध निर्माणी फैक्ट्री द्बारा डॉ.भीम राव अम्बेडकर पार्क में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वी जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमांता कुमार बसाक संयुक्त महाप्रबंधक आ.नि.कटनी विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार सोनकर कार्य प्रबंधक, कार्यक्रम के अध्यक्ष दशरथ गौंटिया थे। मुख्य अतिथि द्वारा संत शिरोमणि रविदास की आरती वंदन के साथ की दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीपक सोनखुसरे मंच संचालन कर समा बांध दिया, आयोजन समिति के सचिव विजय सिंह, संजय रजक जी ने उद्बोधन में संत रविदास द्बारा प्रेरित सामाजिक समरसता के भाव पर जोर दिया गया।
ॐ शाई नृत्य कला के नन्हे नन्हे बच्चों का द्बारा नृत्य प्रस्तुति किया गया। उन सभी बच्चों को मुख्य अतिथि द्बारा पारितोषिक दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेन्द्र सिंह, राज कुमार, विवेक सिंह, जय कुमार, चन्द्रभान सिंह, ज्ञानचंद चौधरी, करमू, आनन्द, दुर्गेश चौधरी, रमेश, सुरेश, मोनू, विकास नीलकंठ, संतोष दिग्गी, पुष्पेन्द्र, विजय अहिरवार, बीरम श्याम मरांडी, अशोक रजक, नीरज जाटव, सिनोद चौधरी,प्रेम लाल, देवब्रत, रामनरेश, महेश चौधरी, दीपनारायण सभी यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी का सहयोग सराहनीय रहा।

Exit mobile version