Thursday, May 21, 2026
Latest:
katniLatest

जन्माष्टमी पर श्रद्धा का सैलाब: मुरलीधर मंदिर में नटखट श्याम का स्वागत, दुल्हन सा सजा मंदिर, आधी रात तक रहेगी धूम

कैमोर। जन्माष्टमी पर श्रद्धा का सैलाब: मुरलीधर मंदिर में नटखट श्याम का स्वागत, दुल्हन सा सजा मंदिर, आधी रात तक धूम रहेगी। कैमोर के सुप्रसिद्ध मुरलीधर मंदिर में जन्माष्टमी पर्व हर साल धूम -धाम से मनाया जाता है।

इस बार भी नटवर नागर कृष्ण – कन्हैया के प्रकटोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई है। पूरा मंदिर परिसर आकर्षक विद्युत साज सज्जा से जगमगा रहा।

मंदिर प्रबन्ध समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में आज शाम 7 बजे से कृष्ण भजन,संकीर्तन और आरती होगी। रात्रि ठीक 12 बजे बैंड बाजे और आतिश बाजी की धूम शुरू हो जाएगी।

कृष्ण जन्म की झांकी की जीवंत प्रस्तुति के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रबन्ध समिति ने सभी श्रद्धालुओं से मुरलीधर मंदिर पहुंचकर आयोजित कार्यक्रमों का आनंद लेने आग्रह किया है।

कैमोर के प्रतिष्ठित बत्रा परिवार द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर आज़ाद चौक गड़रिया टोला स्थित श्री सन्यासी बाबा मंदिर पंचवटी में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। नगर के अन्य मंदिरों तथा धार्मिक स्थलों में भी आज जन्माष्टमी पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम