CBSE Exam dates: CBSE ने किया परीक्षा तारीखों का ऐलान, 1 से 15 जुलाई के बीच होंगे Exam

CBSE Exam dates: मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बची हुई परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी। 12वीं और 10वीं बोर्ड की बची हुई ये परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। HRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इन तारीखों की घोषणा की।
बता दें कि CBSE ने घोषणा की थी कि 12वीं कक्षा के 29 विषयों की परीक्षाएं ली जाएगी। परीक्षा स्थगित होने से देश के लाखों छात्रों का रिजल्ट और कॉलेज में एडमिशन नहीं हो पाया है। दो दिन पहले देशभर के छात्रों से ऑनलाइन संवाद में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया था कि CBSE बोर्ड जल्द ही परीक्षाओं के बारे में फैसला लेगा और लॉकडाउन की स्थिति सामान्य होने पर परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसी क्रम में HRD मंत्री ने आखिरकार तारीखों का ऐलान कर दिया
बता दें कि लॉकडाउन के चलते 10वीं और 12वीं के कुल 83 विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सीबीएसई ने फैसला लिया था कि इनमें से अब 29 मुख्य विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगीं। ये वो पेपर हैं जो अगली क्लास में प्रवेश होने और स्नातक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
लंबे समय से #CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतज़ार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ।@HRDMinistry @PIB_India @DDNewslive pic.twitter.com/NVexiKgVA1
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 8, 2020
ये पेपर बाकी है
12वीं के शेष पेपर
बिजनेस स्टडीज, ज्योग्राफी, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, होम साइंस, सोशियोलॉजी, कम्प्यूटर साइंस (ओल्ड), कम्प्यूटर साइंस (new), इंफार्मेशन प्रेक्टिस (ओल्ड), इंफार्मेशन प्रेक्टिस (new), इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी व बॉयोटेक्नोलॉजी।
10वीं के पेपर (केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए)
हिंदी कोर ए, हिंदी कोर बी, इंग्लिश कॉमन, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, साइंस, सोशल साइंस








