Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

Cbse 12th result 2018 : रिजल्ट जारी होने से पहले ही वेबसाइट क्रैश

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बाद परिणाम इंतजार कर रहे 12वीं के छात्रों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि रिजल्ट घोषित होने से पहले ही सीबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो गई है। वेबसाइट क्रैश हो जाने के कारण स्कूल और विद्यार्थी परेशान हो रहे है। शनिवार को 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।  रिजल्ट की घोषणा सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर की जाएगी ।
इसके अलावा स्टूडेंट्स गूगल पर भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। में 28 मई को सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था।  12वीं में 11,86,306 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस बार सीबीएसई की बारहवीं क्लास का एग्जाम 5 मार्च से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं । वहीं इस साल इकोनॉमिक्स के पेपर लीक हो जाने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी । इकोनॉमिक्स की परीक्षा में करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply