Cabinet Decision: रक्षाबंधन उपहार से लेकर स्पेस स्टार्टअप तक… सीएम मोहन यादव ने लिए 6 बड़े नीतिगत फैसले
Cabinet Decision: रक्षाबंधन उपहार से लेकर स्पेस स्टार्टअप तक… सीएम मोहन यादव ने लिए 6 बड़े नीतिगत फैसले
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक में युवाओं के कौशल विकास, औद्योगिक निवेश, मानसून की स्थिति और आगामी त्योहारों को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।
कैबिनेट बैठक के 6 प्रमुख फैसले व बिंदु
स्पेस स्टार्टअप विभोर जैन की सराहना: विदिशा के युवा विभोर जैन के स्पेस स्टार्टअप ‘व्योमिक’ (Vyomik) की राज्य सरकार ने जमकर तारीफ की। उनका स्टार्टअप अंतरिक्ष में सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
लाडली बहनों को रक्षाबंधन उपहार: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से लाडली बहनों के बैंक खातों में 250 रुपये की अतिरिक्त सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
जन विश्वास अभियान की नई तारीखें: रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के चलते ‘जन विश्वास अभियान’ के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 28 अगस्त का कार्यक्रम 29 अगस्त को और 4 सितंबर का कार्यक्रम 5 सितंबर को आयोजित होगा।
मानसून और किसानों के लिए निर्देश: अतिवृष्टि वाले जिलों में राहत कार्य युद्ध स्तर पर चलाने और अल्पवृष्टि वाले क्षेत्रों में किसानों की सहायता के लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।
युवाओं के लिए कौशल विकास प्लान: नीति आयोग की रिपोर्ट के आधार पर राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से एक ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।