Sunday, April 19, 2026
katniमध्यप्रदेश

गणतंत्र दिवस एवं गांधी निर्वाण दिवस पर मांसाहारी पदार्थों का क्रय -विक्रय रहेगा बंद

गणतंत्र दिवस एवं गांधी निर्वाण दिवस पर मांसाहारी पदार्थों का क्रय -विक्रय रहेगा बं

कटनी – शासन निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी दिन सोमवार को तथा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को नगर में मांसाहारी पदार्थ मुर्गा, मुर्गी, मांस, मछली आदि का क्रय-विक्रय बंद रहेगा।

इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी ने आम सूचना के माध्यम से नागरिकों एवं मांसाहारी पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले दुकानदारों को सूचित किया है कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी तथा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी 2026 को मांसाहारी पदार्थों का क्रय विक्रय न करें। उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि