फर्जी पासपोर्ट से बार-बार विदेश यात्रा, 900 बार बैंकॉक गया कारोबारी – जांच में उजागर हुआ बड़ा नेटवर्क

Screenshot 20251105 185653 Chrome

फर्जी पासपोर्ट से बार-बार विदेश यात्रा, 900 बार बैंकॉक गया कारोबारी – जांच में उजागर हुआ बड़ा नेटवर्क। फर्जी पासपोर्ट घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के एक व्यवसायी की विदेश यात्राओं पर ध्यान केंद्रित किया है।

अधिकारी ने बताया कि खरदाह इलाके के विनोद गुप्ता नाम के इस व्यवसायी ने कथित तौर पर पिछले 10 वर्षों में लगभग 900 बार बैंकॉक की यात्राएं की हैं।

अधिकारी ने बताया, हम अब इतनी बार विदेश यात्रा करने के कारणों की जांच कर रहे हैं। इन यात्राओं का संबंध फर्जी पासपोर्ट रैकेट में शामिल एक बड़े नेटवर्क से होने का संदेह है।  ईडी की टीमों ने सोमवार को नदिया जिले के साथ-साथ कोलकाता में भी कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।

 

इसे भी पढ़ें-  आम आदमी की थाली से महंगाई का बोझ कम करने की तैयारी! दालों की कीमतों पर सरकार का सख्त एक्शन; व्यापारियों को हर हफ्ते देना होगा स्टॉक का हिसाब, जमाखोरों पर गिरेगी गाज