katniमध्यप्रदेश

इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास बस पलटी, तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास बस पलटी, तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घाय

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के समीप  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विजयराघवगढ़ की ओर से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में कई यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button