Site icon YASHBHARAT.COM

साल 2027 में बजेंगी बंपर शहनाइयां: 92 शुद्ध लग्न के साथ मई-जून में सबसे ज्यादा शादियों के योग-देखें पूरी लिस्ट

band baja shadi barat

साल 2027 में बजेंगी बंपर शहनाइयां: 92 शुद्ध लग्न के साथ मई-जून में सबसे ज्यादा शादियों के योग-देखें पूरी लिस्ट

धर्म डेस्क: देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों का दौर शुरू हो चुका है, और अब साल 2027 में शादी की योजना बना रहे परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्ष 2026 के मुकाबले 2027 में विवाह के शुभ मुहूर्त लगभग दोगुने रहने वाले हैं। काशी के पंचांग के आधार पर पूरे साल में कैलेंडर के हिसाब से कुल 104 विवाह मुहूर्त बताए गए हैं, जिनमें से मुहूर्त शोध के बाद 92 शुद्ध मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं, जबकि शेष 12 मुहूर्त विशेष पूजा-दान आदि के माध्यम से शुद्ध किए जा सकेंगे। इस साल 14 दिसंबर तक शहनाइयां गूंजेंगी, जिसके बाद 2027 के लग्न 18 जनवरी से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेंगे।

सादगी की मिसाल: आदिवासी शादियों में न टेंट का तामझाम, न फिजूलखर्ची; गर्म खेतों में जमीन पर बैठकर हो रही दावत

2027 के विवाह मुहूर्त: एक नजर में

ज्योतिषाचार्य एवं पंचांगकर्ता पंडित विनोद गौतम के अनुसार मई और जून में विवाह के सर्वाधिक योग बन रहे हैं। वहीं, सामान्य पंचांग गणना के मुताबिक वर्ष 2027 के प्रमुख महीने और संभावित शुभ तिथियां इस प्रकार हैं:

महीना 2027 में संभावित विवाह तिथियां खास बात
जनवरी 15, 18, 19, 20, 24, 26, 27, 30, 31 काशी पंचांग के अनुसार 18 जनवरी से शुरुआत
फरवरी 2, 3, 9, 10, 11, 14, 15, 21, 22, 25, 26, 27, 28 सर्दियों में विवाह के लिए बेहतर विकल्प
मार्च 1, 2, 3, 4, 9, 10, 14 15 मार्च से मीन खरमास के कारण विराम
अप्रैल 18, 19, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28 खरमास समाप्ति के बाद दोबारा लग्न शुरू
मई 4, 7, 8, 9, 13–25, 30, 31 पूरे साल में सर्वाधिक मुहूर्तों वाला महीना
जून 1, 5, 9–13, 15–17, 19–21, 26–28 मई के बाद सबसे अधिक शुभ तिथियां
जुलाई 1, 7, 8, 9, 11, 12 चातुर्मास से पहले सीमित मुहूर्त
अगस्त–अक्टूबर कोई मुहूर्त नहीं चातुर्मास और ग्रह अस्त के चलते विराम
नवंबर 10, 11, 15, 16, 20, 21, 23–26, 29 देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों की वापसी
दिसंबर 2, 7, 8, 9, 12, 13, 14 14 दिसंबर तक विवाह मुहूर्त, फिर धनु खरमास

(नोट: पंचांग भेद, शहर और कुंडली मिलान के अनुसार शुभ तिथियों व समय में अंतर संभव है। अंतिम तिथि तय करने से पहले अपने स्थानीय पंचांग व ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य करें।)

Exit mobile version