FEATUREDkatniLatest

जबलपुर जा रहे सराफा व्यापारी की कार पलटी, पति-पत्नी की मौके पर मौत

जबलपुर जा रहे सराफा व्यापारी की कार पलटी, पति-पत्नी की मौके पर मौत। जबलपुर आ रहे कटनी के सराफा व्यापारी की कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार व्यापारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार को कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

कटनी निवासी मनोज कस्तवार और उनकी पत्नी किसी कार्य से जबलपुर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दंपती सवार थे। उनकी कार तेज गति से चल रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि