Monday, May 4, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

भट्ठा मोहल्ला में दिनदहाड़े मकान के सामने से बुलट चोरी, सीसीटीवी में रिकार्ड हुई पूरी घटना

कटनी(YASHBHARAT.COM)। रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत भट्ठा मोहल्ला क्षेत्र से दिनदहाड़े मकान के बाहर खड़ी बुलट मोटर सायकल चोरी जाने की घटना प्रकाश में आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक बदमाश आता है और मकान के बाहर बुलट मोटर सायकल को चालू करके ले जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुलट मोटर सायकल चोरी करने के बाद बदमाश जबलपुर की ओर जाते देखा गया है। घटना के संबंध में आयुध निर्माणी कर्मी राजेश तिवारी ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ भट्ठा मोहल्ला स्थित मकान में रहते हैं। मकान के बाहर उनके पुत्र संकल्प तिवारी की बुलट मोटर सायकल खड़ी थी। जिसे दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश चोरी करके ले गया। उनके मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड है तथा घटना की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बुलट लेकर फरार हुए बदमाश की तलाश कर रही है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक