Latest

BU News: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर, राजभवन से आदेश जारी

18 जून को सौंपा था त्यागपत्र, तत्काल प्रभाव से स्वीकार; शिक्षा जगत में मची हलचल

भोपाल। राजधानी भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) से इस वक्त की एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एस.के. जैन का त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में आज (19 जून 2026) राजभवन (लोक भवन) से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, प्रोफेसर जैन द्वारा कल (18 जून 2026) सौंपे गए इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिलहाल इस्तीफे के पीछे के मुख्य कारणों का पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है।

Back to top button