दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में रिश्वतखोरी का खुलासा: जमानत के बदले 30 हजार मांगने वाला रीडर CBI के हत्थे चढ़ा
नई दिल्ली: दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में रिश्वतखोरी का खुलासा: जमानत के बदले 30 हजार मांगने वाला रीडर CBI के हत्थे चढ़ा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तैनात रीडर संजीव सदाना को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमानत अर्जी मंजूर करवाने के बदले 30 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है।
दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में रिश्वतखोरी का खुलासा: जमानत के बदले 30 हजार मांगने वाला रीडर CBI के हत्थे चढ़ा
CBI के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी रीडर ने एक महिला वकील के मुवक्किल की जमानत अर्जी पास करवाने के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद CBI ने तुरंत जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।
23 अप्रैल 2026 को जैसे ही शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये देने पहुंचा, CBI टीम ने मौके पर ही दबिश देकर संजीव सदाना को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी तीस हजारी कोर्ट में एएसजे-02 (अपर सत्र न्यायाधीश) के रीडर के पद पर तैनात था। इस घटना के सामने आने के बाद न्याय व्यवस्था के भीतर हो रही कथित भ्रष्टाचार की गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
CBI ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इस मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं, जिससे कोर्ट के भीतर चल रहे संभावित रिश्वतखोरी नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

