Site icon Yashbharat.com

Breaking Video: तिलक कॉलेज में भारी हंगामा, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की

abvp

कटनी।तिलक कालेज में आज सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब । अभाविप की छात्राओ को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे। बताया गया कि पिछले कई दिनों से एनएसयूआई कार्यकर्ता यहां छात्रों से अभद्रता कर रहे थे जिसकी शिकायत लेकर आज प्रांत छात्रा प्रमुख अंकिता तिवारी कालेज पहुंची इस पर प्राचार्य ने उनकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया। आभाविप छात्र भड़क गए। इसी बीच प्राचार्य ने पुलिस बुला ली। यहीं से पुलिस और अभाविप कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी बढ़ गई और नोबत धकामुक्की तक जा पहुंची। अंकिता ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता लगातार यहां एबीव्हीपी की छात्राओं से अभद्रता करते हैं। इसे लेकर कालेज प्रबन्धन कोई कदम नहीं उठाता और आज जब इसकी शिकायत की गई तो पुलिस बुला ली गई। आरोप यह भी है कि पुरुष पुलिस कर्मियों ने छात्राओं से धकामुक्की की।

इधर पूरे

घटनाक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं नारेबाजी करते रहे।

उधर एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए कॉलेज में पंहुचे थे! जिन्हे अभाविप और छात्र संघ के पदाधिकारियों ने गेट पर रोक लिया । इस बीच एनकेजे थाने की पुलिस मौके पर पंहुची तो छात्र संघ तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलिस ओर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ झूमाझटकी की।

बहरहाल पुलिस ने छात्रों पर लाठियां चलाई और किसी तरह तनाव कम किया। इस दौरान बढ़ी संख्या में दोनो पक्षों के बीच नारेबाजी चलती रही। परिषद के कायकर्ताओं ने पुलिस के प्रति काफी गुस्सा है।

Exit mobile version