Wednesday, April 15, 2026
katniमध्यप्रदेश

ब्रेकिंग -शासकीय शाला की जर्जर बाउंड्री वाल गिरने से छात्र की मौत,कैमोर की बम्हनगवां शाला में दर्दनाक हादसा,,5 वीं का छात्र था राजकुमार बर्मन

ब्रेकिंग -शासकीय शाला की जर्जर बाउंड्री वाल गिरने से छात्र की मौत,कैमोर की बम्हनगवां शाला में दर्दनाक हादसा,,5 वीं का छात्र था राजकुमार बर्म

कैमोर। कैमोर थाना क्षेत्र के तिलक चौक के समीप स्थित बम्हनगवां शासकीय प्राथमिक शाला में आज दोपहर लगभग 12 बजे हुए दर्दनाक हादसे में एक 10 वर्षीय छात्र राजकुमार बर्मन का असमय करुण अंत हो गया। बताया गया कि रपटा स्थित एमपीईबी कार्यालय से लगी बस्ती में रहने वाला 10 वर्षीय छात्र रोज की तरह आज भी स्कूल गया था। दोपहर में स्कूल परिसर के भीतर स्थित शौचालय के समीप की बाउंडरी वाल एकाएक भरभरा कर गिर पड़ी। मासूम छात्र इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया गया। समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से उसे ऑटो में शासकीय चिकित्सालय विजयराघवगढ़ ले जाया गया पर उपचार शुरू होने से पहले ही मासूम छात्र ने दम तोड़ दिया। हादसे को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश है।
बताया गया कि हादसे के शिकार छात्र राजकुमार बर्मन के पिता नहीं थे। एक डेढ़ साल पहले ही टीबी की बीमारी ने उनकी जान ले ली थी। मां लोगों के घरों में काम करके और शाम को फुल्की चाट बेचकर अपने बच्चे की परवरिश कर रही थी।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि