katniमध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ -कटनी स्टेशन पर डीआरआई का गोल्ड ऑपरेशन, 3 किलो सोने के साथ सागर के दो युवक हिरासत में

ब्रेकिंग न्यूज़ -कटनी स्टेशन पर डीआरआई का गोल्ड ऑपरेशन, 3 किलो सोने के साथ सागर के दो युवक हिरासत मे

कटनी। मध्यप्रदेश में कथित सोना तस्करी के खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने कटनी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर निवासी दो युवकों को करीब तीन किलोग्राम सोने के साथ हिरासत में लिया है। दोनों युवक कोलकाता से ट्रेन के जरिए सागर लौट रहे थे। उनकी पहचान अभिषेक और आयुष के रूप में बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार डीआरआई को इस संबंध में पहले से गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इसी आधार पर अधिकारियों ने कटनी रेलवे स्टेशन पर निगरानी बढ़ाई। ट्रेन के पहुंचते ही संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग तीन किलो सोना बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच के लिए जबलपुर ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक डीआरआई अधिकारियों ने बरामद सोने से संबंधित खरीद-बिक्री के बिल, टैक्स दस्तावेज और अन्य वैध अभिलेख मांगे, लेकिन संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद सोना जब्त कर लिया गया।

अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सोना किसके लिए लाया जा रहा था, इसकी खरीद किस माध्यम से हुई और इसके पीछे किसी संगठित तस्करी गिरोह का नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।

Back to top button