मध्यप्रदेश

Breaking : MP में फिलहाल नहीं होंगे नगरीय निकाय चुनाव

नई दिल्‍ली। मध्यप्रदेश में फिलहाल नगरीय निकायों के चुनाव नहीं होंगे। कम से कम फरवरी तक तो इसकी संभावना नहीं दिख रही है। इस संबंध में आज नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। मंत्री जयवर्धन ने कहा कि फिलहाल परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही चुनाव की तैयारियां होंगी। फिलहाल नगरीय निकाय चुनाव संबंधी कोई अधिसूचना जारी होने की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 16 फरवरी को नगरीय निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Leave a Reply

Back to top button