Latestमध्यप्रदेश

Breaking सिवनी में बड़ी वारदात, चोरों को पकड़ने गए पुलिस वालों पर फायरिंग, एक आरक्षक की मौत

Breaking सिवनी से बड़ी वारदात की खबर मिली है। यहां चोरी के आरोपितों को पकड़ने गए पुलिस वालों पर चोरों द्वारा फायरिंग करने से एक आरक्षक की मौत हो गई। । मुख्यालय के छिंदवाड़ा रोड ब्रिज के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पीछा करते समय चोरों ने फायरिंग कर दी। डूंडा सिवनी थाना का पुलिस बल चोरी के संदेहियों को पकड़ने गई थी इसी दरमियान तीन संदेहियों को पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन चौथा भगाने का प्रयास करने लगा जिसे पकड़ने गए आरक्षक पर आरोपित ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।

सिवनी एसडीओपी पुरुषोत्तम मरावी ने गोली लगने से गंभीर घायल आरक्षक राकेश ठाकुर की उपचार के दौरान नागपुर में मौत होने की पुष्टि करते हुए नईदुनिया को बताया कि टीम में शामिल अन्य पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं। वे स्वयं नागपुर रवाना हो रहे हैं। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम