#Breaking: कटनी मुड़वारा को मिली बड़ी सौगात-अब सीधे हैदराबाद जुड़ेगा हमारा शहर; सांसद वी.डी. शर्मा के प्रयास से नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी
#Breaking: कटनी मुड़वारा को मिली बड़ी सौगात-अब सीधे हैदराबाद जुड़ेगा हमारा शहर; सांसद वी.डी. शर्मा के प्रयास से नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी

कटनी: कटनी जिले के निवासियों के लिए एक बेहद हर्षित करने वाली खबर है । क्षेत्र की जनता को हैदराबाद और अन्य प्रमुख राज्यों से जोड़ने की मांग को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने बताया कि सांसद विष्णु दत्त शर्मा के विशेष आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक नई रेलगाड़ी “रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस” (वाया कटनी मुड़वारा KMZ) के परिचालन को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है ।

ट्रेन से जुड़ी मुख्य बातें:
- ट्रेन का नाम: रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस
- ट्रेन संख्या: 20158 / 20157
- रूट: यह ट्रेन रीवा से चलकर कटनी मुड़वारा होते हुए हैदराबाद (चर्लपल्ली) तक जाएगी, जिससे कटनी और आसपास के क्षेत्र के बड़े हिस्से के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कटनी के लिए क्यों खास है यह ट्रेन?
- सीधी कनेक्टिविटी: कटनी मुड़वारा स्टेशन से अब यात्रियों को हैदराबाद (चर्लपल्ली) के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी।
- ट्रेन नंबर: यह गाड़ी नंबर 20158/20157 के रूप में पटरी पर दौड़ेगी।
- सुविधाजनक सफर: कटनी के छात्रों, व्यापारियों और दक्षिण भारत में काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों को अब कनेक्टिंग ट्रेनों के चक्कर से मुक्ति मिलेगी।
सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने जताया आभार
इस बड़ी सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा:
”#KhajurahoLoksabha को हैदराबाद एवं अन्य राज्यों से जोड़ने हेतु मेरे आग्रह पर रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw ने रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया कटनी मुड़वारा) नई रेलगाड़ी के परिचालन को स्वीकृत कर दिया है। क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री @narendramodi एवं रेल मंत्री जी का हार्दिक आभार।”
क्षेत्र को क्या होगा फायदा?
इस नई रेल सेवा के शुरू होने से खजुराहो और कटनी क्षेत्र के छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को हैदराबाद (साउथ इंडिया) आने-जाने में बेहद आसानी होगी। यह ट्रेन क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।








