Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

Breaking: अनूपपुर स्टेशन पर मालगाड़ी में जोरदार धमाका,चिंगारियों और आग फैलने से हड़कंप

Breaking: अनूपपुर स्टेशन पर मालगाड़ी में जोरदार धमाका,चिंगारियों और आग फैलने से हड़कंप मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से सोमवार की सुबह कटनी की तरफ जा रही एक मालगाड़ी से एक बड़ा हादसा टल गया। अम्बिकापुर से कटनी की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी में अचानक आग उठने लगी, हाई टेंशन लाइन छू जाने से जोरदार धमाका के साथ चिंगारियां निकलने लगी। इस दौरान कुछ देर के लिए ट्रेनें बाधित हुईं।Breaking: अनूपपुर स्टेशन पर मालगाड़ी में जोरदार धमाका,चिंगारियों और आग फैलने से हड़कंप

 

इस दौरान जैतहरी स्टेशन में गोंदिया से बरौनी जा रही यात्री गाड़ी को रोका गया था। इसी तरह छुलहा और मौहरी रेलवे स्टेशनों पर मालगाड़ियों को रोका गया। घटना के समय प्लेटफार्म नंबर एक पर रीवा-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी और यात्री भी आवागमन कर रहे था। मालगाड़ी दूसरी पटरी पर थी, जिससे कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

काफी देर तक ट्रेन से चिंगारियां निकलती रहीं

रेलवे सूत्रो के अनुसार मालगाड़ी में ओवरलोड जैसी समस्या नहीं हो सकती क्योंकि हर जगह इसकी जांच होती है। कोयला वैसे भी ज्वलनशील है उसके अंदर कभी कभी धुंआ निकलने तथा चिंगारी जैसी स्थिति बनने से ओएचई केबल गल कर टूटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यहां मौजूद यात्रियों के परिजनों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि काफी देर तक ट्रेन से चिंगारियां निकलती रहीं।

रेलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर 4 के अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया। घटना के बाद भी कुछ चिंगारियां निकलती देखी गईं और स्टेशन परिसर में बिजली के तार टूटकर पटरी पर गिर गए। जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया था। टूटे तार को रेलवे ने सुधार लिया है और रेल यातायात भी सुचारू से किया जा रहा है।Breaking: अनूपपुर स्टेशन पर मालगाड़ी में जोरदार धमाका,चिंगारियों और आग फैलने से हड़कंप

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि