Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

Operation Lotus in MP: BJP का “ऑपरेशन लोटस” जीतू पटवारी बोले सरकार को खतरा नहीं, सुबह प्रेस कांफ्रेंस करेगी कांग्रेस

गुरुग्राम। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का ऑपरेशन लोटस Operation Lotus in MP की खबर के बाद हड़कम्प है। देर रात सभी की नींद उड़ाने वाली इस खबर के बाद हरियाणा के गुरुग्राम Gurugram में एक 5 स्टार होटल में कांग्रेस 4 तथा 4 निर्दलीय विधायकों के पहुंचने की खबर के बाद हरकत में आई कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के साथ जीतू पटवारी तथा जयवर्धन सिंह को गुरुग्राम भेजा।

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार 8 में से 3 विधायक तो इन कांग्रेस नेता से मिल चुके हैं जबकि 5 विधायक 5 MLA अभी भी भाजपा नेताओं के साथ ही हैं। हालांकि यहां मंत्री जीतू पटवारी Jeetu Parwati ने यह कहा कि सब ठीक है और भाजपा की चाल कामयाब नहीं हो पाएगी। सूत्रों के मुताबिक सुबह सुबह कांग्रेस दिल्ली में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेगी। अब देखने वाला यह होगा कि क्या कांग्रेस विधायकों को वापस लाने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।

उधर यह भी कहा जा रहा है कि आज दोपहर अचानक पूर्व सीएम शिवराज सिंह Shivraj singh दिल्ली पहुंच गए थे। इसके बाद ही कयास लग रहे थे कि मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने जा रहा है।

बता दें कि इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह  Digvijay singh ने पहले ही भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगा चुके हैं इस बीच आज अचानक शाम से कांग्रेस के विधायक बिसाहुलाल सिंह सहित कांग्रेस के 4 अन्य विधायक लापता हो गए इनके मोबाइल भी बन्द हो गए।

देर रात खबर मिली कि ये सभी विधायक गुरुग्राम में होटल में भाजपा के नेताओं के साथ मौजूद हैं। इसी के बाद से कांग्रेस के नेता गुरुग्राम पहुंचे। बताया गया कि होटल में कांग्रेस के लोगों घुसने से पुलिस ने रोका। समाचार लिखे जाने तक गुरुग्राम और मध्यप्रदेश में नींद उड़ाने वाली खबर जारी थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम