Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेशसागर

Breaking: सागर में होली के दूसरे दिन भी एक और हत्या : थाना गढाकोटा का मामला, पुलिस जांच में जुटी

सागर, आशीष शुक्ला। सागर यश भारत/ होली के दूसरे दिन जिले में फिर एक हत्या का मामला सामने आया है। जिले के गढाकोटा थाना अंतर्गत कमला नेहरू वार्ड के एक युवक की हत्या कर दी गई है।

मृतक का नाम नीलेश ऊर्फ पिंट्टू अठ्या बताया जा रहा है। घटना यहां स्थित ईट के भट्टे के पास की है। घटना की खबर लगते ही पुलिस तथा एस एफ एल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। एक दिन पहलेे ही होली के दिन सागर नगर के चंद्रशेखर वार्ड में बाल्मीकि समाज के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

होली के त्यौहार पर जिले में हत्या की दूसरी घटना सामने आने के बाद एसपी अतुल सिंह के निर्देशन में पुलिस बल सक्रिय हो गया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम