Latest
Breaking: यहां भूकंप के झटके, 4 दिन में दूसरी बार हिली धरती
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भारतीय समय अनुसार सोमवार देर रात 1 बजकर 18 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए हैं. झटकों की तीव्रता 3.1 रियेक्टर स्कैल मापी गई है. हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है.
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पिछले 4 हफ़्तों में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. बीते शुक्रवार को भी कांगड़ा की धरती हिली थी.
मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप के झटकों की पुष्टि की है.
बताया गया है कि भूकंप का केंद्र कांगड़ा में जमीन से 10 किमी नीचे था.बता दें कि हिमाचल के कांगड़ा में साल 1905 में भूकंप आया था, जिसमें बीस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. इसमें काफी जानमाल का नुकसान हुआ था.








