Breaking भाजपा राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक गणेश मालवीय पर अज्ञात तत्वों द्वारा हमला

MP Breaking मध्यप्रदेश के रायसेन में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक बड़ी खबर मिल रही है। यहां बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान के दौरान राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान भाजपा के प्रदेश संयोजक गणेश मालवीय पर उमरावगंज नगर में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया। हमले में श्री मालवीय को चोटें आईं। इस घटना के बाद यहां तनाव है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरु कर दी है. इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति मिलने के बाद प्रदेश संयोजक अशोक सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के जिला संयोजकों की घोषणा की है. जिसमें जबलपुर शहर से पवन तिवारी व ग्रामीण प्रहलाद पटेल को नियुक्त किया है.

Exit mobile version